फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अभियंताओं ने प्रदर्शन कर असंतोष जताया

विज्ञापन
फोटोकालागढ़ में सिंचाई भवन के सामने प्रदर्शन करते परियोजना के अभियंता। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
कालागढ़। आजमगढ़ में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के उत्पीड़न के खिलाफ रामगंगा बांध परियोजना के अभियंताओं ने एकजुट होकर प्रदर्शन कर असंतोष जताया।
विज्ञापन

बुधवार को कालागढ़ के रामगंगा बांध परियोजना के सिंचाई भवन के द्वार पर बड़ी संख्या में अभियंता एकत्र हुए। आजमगढ़ में जिला अधिकारी पर अधिशासी अभियंता के उत्पीड़न, मारपीट और गाली गलौज की निंदा की। उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की गई कि आजमगढ़ में जिला अधिकारी रविन्द्र कुमार द्वितीय को अखिल भारतीय सेवा आचरण नियमावली के नियम के विपरीत दुराचरण के कारण अखिल भारतीय सेवा से बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन

सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने, जिलाधिकारी इससे पहले जहां जहां भी रहे हैं इनके अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के प्रति व्यवहार व आचरण की उच्च स्तरीय समिति गठन कर अनुशासनात्मक जांच कराने की मांग की है। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन तेज करेगा। अध्यक्षता ईई नीरज कुमार त्यागी ने की। संचालन एई पुष्पेंद्र पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें