फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डीएम ने जालपुर के प्रधान को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में हुई थी जांच
विज्ञापन

नांगलसोती। अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग में डीएम ने ग्राम पंचायत जालपुर के प्रधान मुश्ताक अली को निलंबित कर दिया है। वर्तमान कार्यकाल के दौरान ग्राम प्रधान दूसरी बार निलंबित हुआ है।
ग्राम पंचायत जालपुर के ग्रामीणों पीतम सिंह, होशियार सिंह, नवेद आलम और जाहिद मलिक ने 20 नवंबर, 2024 को जिलाधिकारी से शपथ पत्रों के साथ शिकायत कर ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की जांच कराए जाने की मांग की थी। प्रशासन द्वारा गठित टीम ने एक फरवरी को गांव में पहुंचकर जांच की थी। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंप दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने ग्राम प्रधान मुश्ताक अली को वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियों के प्रयोग और कृत्यों के संपादन से निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच के लिए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता एवं तकनीकी सहयोग के लिए अधिशासी अभियंता, आरईडी बिजनौर को नामित किया है।
17 नवंबर, 2023 को भी ग्राम प्रधान मुश्ताक अली को जांच रिपोर्ट के आधार पर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप में निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें