फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों के ऊपर से हटवाया जाएगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
नालों के ऊपर से हटवाया जाएगा अतिक्रमण
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम विजय वर्धन तोमर और सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को पुलिस बल के साथ फल चौक से लेकर रेलवे स्टेशन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अधिकारियों ने व्यापारियों को दो दिन का अल्टीमेटम देकर नालों के ऊपर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। इसके बाद इसे जेसीबी से ध्वस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ ने शुक्रवार को बताया कि प्राइवेट बस यूनियन के सदस्यों से वार्ता हो चुकी है, उन्हें बता दिया गया है कि अब बसें प्राइवेट बस स्टेशन से ही बन कर चलेंगी। नगर के बीच में कहीं पर बसों को खड़ा कर सवारियों को बैठाने की इजाजत नहीं होगी। अधिकारियों ने बस स्टेशन पर खड़ी खटारा बसों को वहां से हटाने के निर्देेश दिए। अवैध कब्जों को भी संबंधित लोगों को हटाने के निर्देश दिए। बताया गया कि पिछले 10 साल से बसों के स्टेशन पर न जाने से उसका अस्तित्व खत्म हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि अब प्राइवेट बस स्टेशन पुराने स्थान पर बने स्टेशन से ही चलेगा। बताया कि यहां से प्रतिदिन 40 बसों का गंतव्यों को संचालन होता है। आदेशों का उल्लंघन होने पर सख्ती से अवैध कब्जे को हटाने को नगर में अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें