फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण में बाधक अतिक्रमण किए ध्वस्त

विज्ञापन
नजीबाबाद तहसील क्षेत्र में फोरलेन हाइवे का अतिक्रमण गिराती जेसीबी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
फोरलेन निर्माण में बाधक अतिक्रमण किए ध्वस्त
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। काशीपुर से हरिद्वार फोरलेन निर्माण कार्य में बाधक अकबराबाद क्षेत्र के अतिक्रमण को एसडीएम की उपस्थिति में फोरलेन निर्माण इकाई ने ध्वस्त किए। जल्द ही जलालाबाद क्षेत्र में फोरलेन हाइवे निर्माण कार्य पेट्रोल पंप हटाने के साथ शुरू किया जाएगा।
एसडीएम बृजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में फोरलेन हाइवे निर्माण इकाई की राष्ट्रीय परियोजना क्रियान्वयन टीम ने तीन दिन तक अभियान चलाकर अकबराबाद क्षेत्र में 80 से अधिक अतिक्रमण जमींदोज किए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि काशीपुर से हरिद्वार फोरलेन निर्माण के अंतर्गत नजीबाबाद क्षेत्र में निर्माण कार्य में बाधक बनने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

पीआईयू फोरलेन हाइवे निर्माण कार्य के परियोजना निदेशक बीपी पाठक ने बताया कि नजीबाबाद तहसील के अकबराबाद क्षेत्र में 80 से अधिक हाइवे अतिक्रमण अभियान के दौरान हटाए गए हैं। परियोजना निदेशक ने बताया कि अकबराबाद से मंडावली क्षेत्र तक फोरलेन हाइवे निर्माण तत्काल प्रभाव से शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि जलालाबाद क्षेत्र में मात्र एक पेट्रोल पंप भूमि का मूल्य विवाद निस्तारण जिलाधिकारी के माध्यम से किया जाना है। पेट्रोल पंप हटते ही जलालाबाद क्षेत्र में फोरलेन हाइवे निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन

दिसंबर 21 तक पूरी होगी फोरलेन निर्माण परियोजना
नजीबाबाद। काशीपुर से हरिद्वार तक फोरलेन हाइवे निर्माण कार्य दिसंबर 2021 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है। दो हजार करोड़ रुपये की परियोजना दो फेस में पूरी की जानी है। प्रथम फेस में काशीपुर से नगीना तक करीब 98 किमी और नगीना से हरिद्वार तक 75 किमी फोरलेन हाइवे निर्माण किया जाना है।

नजीबाबाद तहसील के अकबराबाद क्षेत्र में फोरलेन हाइवे का अतिक्रमण हटवाते एसडीएम बृजेश कुमार सिंह?- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें