फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून किसानों को बर्बाद कर देंगे : ओमवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानून किसानों को बर्बाद कर देंगे : ओमवेश
विज्ञापन

स्योहारा। पूर्व गन्ना राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गए कृषि कानून किसान तथा आम जनमानस को तबाह करने वाले हैं। गांव फैजुल्लापुर में समाजसेवी याकूब सलमानी के निवास पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृषि कानून से केवल दो उद्योगपतियों अडानी और अंबानी के हाथों देश को गिरवी रखने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मोदी शासनकाल में महंगाई ने आम आदमी की जिंदगी तबाह करके रख दी है। एक तरफ सरकार तीन वर्ष से गन्ने के दाम नहीं बढ़ा रही है। जबकि एक सप्ताह में ही गैस सिलिंडर के दाम 70 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई। पेट्रोल 100 के पार हो चुका है। फिर भी प्रधानमंत्री कहते है कि गरीब आदमी विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड देशभक्ति से प्रेरित थी। इसमें भाजपा के लोगों ने ही गुंडागर्दी की है। उन्होंने कहा कि लाल किले पर तिरंगे झंडे का अपमान करने वाला गुरदासपुर के सांसद सनी देओल का ही परिचित है। उन्होंने दावा किया कि 2022 में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इस दौरान दानिश कमाल, जीशान अली, मोहम्मद फैसल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें