फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाईडिल काॅलोनी में रात को हाथी घुसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। सर्द हो चले मौसम में वन्यजीव आबादी में आशियाने तलाश रहे हैं। ऐसे में कार्बेट के जंगल से एक हाथी हाईडिल काॅलोनी के कर्मचारी आवासीय परिसर में प्रवेश कर गया, जिससे आवासीय परिसर की सुरक्षा को खतरा बढ़ गया।
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में वन्यजीव सर्दी पड़ने पर आबादी में सुरक्षित आशियाने की तलाश में हैं। ऐसे में एक हाथी रामगंगा जलविद्युत निगम लिमिटेड की कर्मचारी आवासीय काॅलोनी में आधी रात को प्रवेश कर गया। मुख्य प्रवेश द्वार से अधिकारी आवासों के सामने बनी सड़क से शिव मंदिर/दुर्गा पूजा स्थल/पार्क की ओर बढ़ गया। रात्रि में शोर गुल कर कर्मचारियों ने जान हथेली पर रखकर हाथी को किसी तरह से काॅलोनी से बाहर निकाला। हालांकि बाद में भी हाथी परिसर में ही देखा गया। हाथी की तस्वीर व वीडियो लोगों ने वायरल की है।
प्रवेश द्वार व तार बाड़ को पहुंचाई क्षति : कालोनी प्रभारी सहायक अभियंता तनवीर अहमद ने बताया कि हाथी ने उनके आवासी परिसर की तार बाड़ तोड़ डाली। उनके परिरार के सदस्यों ने हाथी को बगीचे में देखा। प्रवेश द्वार को भी धकेल कर क्षति पहुंचाई है। इस बारे में वन विभाग को लिखा जा रहा है।
विज्ञापन

25 मीटर दीवार भी टूटी : सिविल के उप महाप्रबंधक नीरज कुमार डैनी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व हाथी सुरक्षा दीवार का लगभग 25 मीटर हिस्सा तोड़ चुका है। इस विषय में वन विभाग के अधिकारियों को शिकायत की गई। सुरक्षा दीवार की मरम्मत हाथी को आने से रोकने के बाद ही हो सकेगी। दीवार के टूट जाने से काॅलोनी की सुरक्षा पर असर पड़ रहा है।ौ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें