फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सत्संग की आड़ में धर्म परिवर्तन का आरोपं

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। मोहल्ला बसंतगढ़ में एक घर में चल रहे ईसाई मिशनरी से जुड़े सत्संग को लेकर शुक्रवार शाम हंगामा खड़ा हो गया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने धर्म परिवर्तन के आरोप लगाते हुए विरोध किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सत्संग बंद कराते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों का शांति भंग में चालान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे नगर के मोहल्ला बसंतगढ़ निवासी महेंद्र सैनी के घर ईसाई मिशनरी को मानने वाले लोगों द्वारा सत्संग का आयोजन किया जा रहा था। आरोप है कि सत्संग की आड़ में भोली-भाली महिलाओं और पुरुषों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इस सत्संग को लेकर पहले भी आपत्ति जताई गई थी और कई बार महेंद्र की पत्नी पूनम को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आयोजन बंद नहीं हुआ।
इसकी सूचना मिलने पर बजरंग दल और विहिप के पदाधिकारी सौरभ सैनी, विशाल तोमर, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, अभिषेक सैनी, पंकज सैनी, राहुल जोशी, ओमपाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और सत्संग का विरोध करते हुए हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सत्संग को तत्काल बंद करा दिया। पुलिस ने मकान मालिक पूनम पत्नी महेंद्र निवासी मोहल्ला बसंतगढ़, लक्ष्मी पत्नी विसंभर निवासी ग्राम गेंडाजूड़ और नितिन पुत्र गजराज निवासी ग्राम गेंडाजूड़ को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। बाद में तीनों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें