फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

BIJNOR: दो हाथियों के बीच जमकर हुआ खूनी संघर्ष, एक की मौत, बढ़ापुर वन रेंज में मिला शव

Thu, 01 Dec 2022 01:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुरुवार को बढ़ापुर वन रेंज में नर हाथी का शव पड़ा मिला, वन अधिकारियों का कहना है कि दो हाथियों के आपसी संघर्ष के दौरान मौत होने की बात सामने आई है।
जंगल में मिला हाथी का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद की बढ़ापुर वन रेंज में एक नर हाथी का शव मिला है। वन कर्मियों की टीम को हाथी के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। सूचना पर डीएफओ नजीबाबाद ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। हाथी के मौत की वजह हाथियों का संघर्ष बताई गई है।


उत्तराखंड सीमा से लगे बढ़ापुर वन रेंज के कक्ष संख्या-1 में बुधवार सुबह वनकर्मियों गश्त के दौरान एक हाथी मृत पड़ा मिला। हाथी के शरीर पर गहरे चोट के निशान थे। बढ़ापुर वन रेंज अधिकारी कपिल कुमार की उपस्थिति में डीएफओ नजीबाबाद डॉ. मनोज शुक्ला ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
 

यह भी पढ़ें: Bijnor: बैंक लॉकर देख कारोबारी के पैरों तले खिसक गई जमीन, सूचना मिलने पर शाखा प्रबंधक भी हैरान, ये है मामला


 

उन्होंने बताया कि जिस हाथी की मौत हुई है, वह व्यस्क नर था। जिसकी उम्र 15 वर्ष से अधिक थी। घटनास्थल के आसपास एक और हाथी के पांव के निशान भी मिले हैं। वन कर्मियों का अनुमान है कि दो हाथियों में संघर्ष हुआ होगा।

डीएफओ का कहना है कि  संघर्ष के बाद दूसरा हाथी उत्तराखंड की कोठड़ी रेंज की ओर निकल गया। कोठड़ी रेंज की ओर जाते हुए दूसरे हाथी के पांव के निशान भी मिले हैं।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बड़ा प्रबंध रेंज पहुंची इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई) बरेली की टीम ने डॉ. कालीकरण और नगीना पशु चिकित्सालय के डॉ. कौशल किशोर के नेतृत्व में हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया।

Next
AU ऐप में पढ़ें