फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमानगढ़ वन रेंज में मिला हाथी का शव

विज्ञापन
बिजनौर : रेहड़ अमानगढ़ वन रेंज में मृत हाथी के शव का निरीक्षण करते वन अधिकारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अमानगढ़ वन रेंज में मिला हाथी का शव
विज्ञापन

रेहड़ (बिजनौर)। अमानगढ़ वन रेंज में एक हाथी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बरेली से आई चिकित्सक टीम ने हाथी का पोस्टमार्टम किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। हाथी की अनुमानित आयु चालीस वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन

डीएफओ बिजनौर अनिल कुमार पटेल ने बताया कि रविवार शाम साढ़े पांच बजे जब गश्ती दल वन क्षेत्र में गश्त कर रहा था, तभी उन्हें कोठी रौ कम्पार्ट वन ए में हाथी का शव होने की जानकारी मिली। जिसके बाद अमानगढ़ रेंज के कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दी। सोमवार को आईवीआरआई बरेली से आई टीम ने हाथी का पोस्टमार्टम किया। डीएफओ ने बताया कि हाथी नर है और इसकी अनुमानित आयु चालीस वर्ष है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण नर हाथियों के आपसी संघर्ष प्रतीत हो रहा है। हाथी की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि हाथी के दांत आदि सुरक्षित हैं। हाथी को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। टीम में आईवीआरआई बरेली से आए डॉ. कली कलन, लक्ष्मी, कार्तिका शर्मा, डॉ. धीरेंद्र सिंह पशु चिकित्सक अफजलगढ़ रहे। इस अवसर पर सीएफ विजय सिंह, एसडीओ हरि सिंह, रेंजर राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें