फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी ने बांध कर्मचारियों का रास्ता रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथी ने बांध कर्मचारियों का रास्ता रोका
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ में रामगंगा बांध पर भी अब एक हाथी सक्रिय हो गया है। बांध पर सुबह सवेरे कर्मियों को ले जाने वाली जिप्सी के सामने शहीद स्मारक के पास हाथी आ गया। वाहन को चालक हरीश कुमार सुरक्षित स्थान पर ले गया। हाथी शहीद स्मारक से होकर पहाड़ों पर चला गया। बांध के ईई नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि बांधों पर हाथी सक्रिय हैं। इसकी सूचना कार्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को दी जा चुकी है। उनका सहयोग मिल रहा है। सभी को सुरक्षित रहकर ड्यूटी करने को कहा गया है।
विज्ञापन

सैडिल बांध क्षेत्र में तो हाथी बांध परियोजना के कर्मचारियों के शिफ्ट वाहन पर ताबड़ तोड़ हमला करने की नीयत से वाहन को देखते ही दौड़ लगा देता है। वहीं अब रामगंगा बांध पर भी एक विशालकाय हाथी कर्मचारियों की शिफ्ट की जिप्सी के सामने आ गया। कार्बेट टाइगर रिजर्व के हाथियों के बदलते स्वभाव के चलते सैडिल बांध मार्ग के वनों में गोलियों की आवाजें गूंज रही हैं। हाथियों से कर्मचारियों व उनके वाहनों को बचाने के लिए गश्ती दल सुबह से ही हथियारों के साथ कांदरू मंदिर तक सक्रिय हो जाते हैं। वहीं एक हाथी वनों से जीप की आवाज सुनकर तेजी से उसकी ओर दौड़ लगा देता है। वाहन में बैठे कर्मियों की सांसे अटक जाती हैं तो गश्ती दलों की रायफल व गंधक पोटाश की हथौड़ी गर्जना करने लगती है। इस दौरान हाथी रुकता है तो वाहन को चालक वहां से आगे ले जाता है। अब मुख्य बांध पर भी हाथी सक्रिय हो रहा है। हालांकि अभी हाथी ने वाहन को कोई नुकसान नही पहुंचाया है। फिर भी मंगलवार की सुबह एक हाथी ने जिप्सी को रोक दिया। मुख्य बांध पर हाथी लंका पर भी देखा गया था। कालागढ़ के वनक्षेत्राधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि बदलते माहौल से भी कई बार ऐसा होता है। हाथी की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें