फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर के हर गांव को मिलेगी बिजली

Thu, 22 Jun 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
स्वाहेड़ी में बिजलीघर का लोकार्पण करते मंत्री श्रीकांत शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में ऊर्जा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गांव स्वाहेड़ी में 400 केवीए के बिजलीघर का लोकार्पण किया। इस दौरान 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही यूपी अंधेरे से मुक्त होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों के हितैषी हैं। बिजनौर का कोई गांव ऐसा नहीं रहेगा, जहां बिजली न हो। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बुधवार को गांव स्वाहेड़ी पहुंचकर बिजलीघर के शिलापट से पर्दा हटाकर लोकार्पण किया। मंत्री ने कहा कि स्वाहेड़ी में 400 केवीए का बिजलीघर स्थापित होने से पूरे जिले को लाभ मिलेगा। जिले को 24 घंटे आपूर्ति की जाएगी। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  2019 तक यूपी को अंधेरे से मुक्त कराना चाहते हैं। सूबे की सरकार एक साल के अंदर ही इस काम को करना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली की हालत बेहद खराब है। उसे सुधारने के लिए समय चाहिए। प्रदेश सरकार को अभी सौ दिन भी पूरे नहीं  हुए हैं और विपक्ष ने चिलाना शुरू कर दिया है। वह अपने काम से विपक्ष को जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 के अक्तूबर माह से प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली दी जाएगी। स्वाहेड़ी बिजलीघर पर 200 एमवीए की क्षमता का एक ट्रांसफार्मर भी जल्द स्थापित 
विज्ञापन

किया जाएगा। जिले के सभी बिजलीघरों की ओवरलोडिंग समाप्त हो जाएगी। कार्यक्रम में सांसद बिजनौर भारतेंद्र सिंह, सांसद नगीना डॉ. यशवंत सिंह, विधायक चांदपुर कमलेश सैनी, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक विशाल चौहान, पश्चिमांचल के एमडी अभिषेक प्रकाश, एक्सईएन एके सिंह, एके वर्मा, अखिल महरोत्रा, भाजपा नेता राधेश्याम कर्णवाल, विकास अग्रवाल, डॉ. नवनीत अग्रवाल, सीताराम राणा, डॉ. बीरबल, दीपक गर्ग, निशांत ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें