फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 41 डिग्री की गर्मी में बिजली लड़खड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भीषण गर्मी शुरू होते ही जिले की बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचते ही बिजली की मांग बढ़ी, बिजलीघरों का भार करीब 1220 एम्पियर तक पहुंचने लगा है। हालात यह है कि भीषण गर्मी व लोड अधिक होने से 440 लाइन के पीबीसी केबल गर्म होकर पिघल रहे हैं और तार टूटने लगे।
विज्ञापन

सिविल लाइन में तार टूटकर गिरने से गिरने से एक कार में आग लग गई। गनीमत रही कि पास के पेट्रोल पंप कर्मचारियों व अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। काफी देर तक लाइन पर इधर उधर राहगीर रूक गए।
सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। वहीं खत्रियान मोहल्ले में भी एक चौराहा के पास केबिल टूट गया था। लोड बढ़ने से ही बार-बार ट्रिपिंग और चार से पांच घंटे की कटौती बढ़ने से लोग परेशान रहे। ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और बदतर है। किरतपुर में बुधवार को करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रही, जबकि नूरपुर ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे के सापेक्ष केवल 10 से घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में लोग पसीने से बेहाल हैं। उधर एसडीओ ओमकार शर्मा ने बताया कि सिविल लाइन में पीबीसी केबल टूट गया था। लाइन को सही कराकर आपूर्ति को सुचारू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें