फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में मांग बढ़ते ही बिजली ने दिखाए नखरे

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी में मांग बढ़ते ही बिजली ने दिखाए नखरे
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में गर्मी का सितम बढ़ रहा है। सूरज की तपिश से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा है। गर्मी में बिजली सिस्टम भी फेल हो चुका है। अधिक लोड से बिजली की लगातार कटौती हो रही है।
शहर से लेकर गांवों तक बिजली कटौती का ग्राफ बढ़ रहा है। आपूर्ति के दौरान लो-वोल्टेज की समस्या और भी परेशान कर रही है। वोल्टेज कम होने से पंखे, कूलर धीमी गति से चल रहे हैं। जिला मुख्यालय पर आपूर्ति के लिए बुखारा, आवास-विकास बिजलीघर से आपूर्ति होती है। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ रही है, तो बिजली भी नखरे दिखाने लगी है। शहर में दिन और रात में शेड्यूल के नियमित कटौती से अलग करीब तीन से चार घंटे की कटौती बढ़ गई है। देहात के कंभौर बिजलीघर क्षेत्र में रात में तीन से चार घंटे की कटौती हो रही है। उधर, अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया कि गर्मी में लोड अधिक आने से कम वोल्टेज की समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बिजली सुधार की मांग
नगीना। अघोषित विद्युत कटौती को लेकर कई गांव के किसानों ने बिजलीघर पर पहुंचकर विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की। मंगलवार को अनेक किसान विद्युत उपकेंद्र नगीना पहुंचे और अधिशासी अभियंता से लगातार हो रही विद्युत कटौती में सुधार की मांग की। किसान व ग्रामीणों का कहना था कि लगातार हो रही विद्युत कटौती के कारण उनका जीना दूभर हो रहा है। गन्ने व चारे की फसल सिंचाई के अभाव में सूखने की कगार पर है। विद्युत उपकेंद्र पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता व किसानों के बीच वार्ता कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें