बिजनौर में डीएम से मिलने जाते विद्युत अधिकारी। संवाद
बिजनौर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कई अधिकारी सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन देकर विद्युत अधिकारियों, कर्मचारियों पर हमले की दो घटनाओं में ठोस कार्रवाई की मांग की है।
नहटौर में कार्यालय में एसडीओ के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि अपहरण का भी प्रयास किया। 19 सितंबर को ग्राम धमरौली में विद्युत दुर्घटना हुई, जिसमें किसान संगठन के दवाब में ईई, एसडीओ, जेई के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। उनके खिलाफ दर्ज एफआइआर रद्द करने की मांग की। बिजली अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि दोनों घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई 26 सितंबर तक की जाए। नहीं करने पर समस्त अधिकारी, कर्मचारी अपना कार्य छोड़कर कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठने को बाध्य होंगे।
इस दौरान अधीक्षण अभियंता उदय प्रताप सिंह, अधीक्षण अभियंता धामपुर एसके सिंह, अधिशासी अभियंता अजय कुमार कैम, अनुपम मिश्रा, संजय भारती, राम कुमार, अरविंद बिंद, ओमकार शर्मा, आईपी सिंह आदि रहे।