फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चीनी मिलें 15 अक्तूबर चलवाने की मांग

Tue, 23 Sep 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन की साेमवार को मासिक पंचायत गन्ना समिति के प्रांगण में हुई। पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान करने के मुद्दों पर चर्चा की। चीनी मिलें 15 अक्तूबर तक चलवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

पंचायत में किसान नेताओं ने बाढ़ के कारण नष्ट हुई फसलों का मुआवजा किसानों को शीघ्र दिलाने, अत्यधिक वर्षा होने से चारे का संकट खड़ा हो गया। जिले की शुगर मिलों को 15 अक्तूबर तक अवश्य चलवाए जाने की मांग की। कहा कि सभी धान केंद्र पर अति शीघ्र धान खरीद शुरू कराई जाए, नहर, रजबहों में पानी छोड़े जाने की मांग की। पंचायत में किसानों के अन्य संगठनों से आए करीब 40 कार्यकर्ताओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की है। जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने सभी का स्वागत किया। पंचायत में युवा जिलाध्यक्ष मनप्रीत सिंह सिंधु, रामवतार सिंह, लुधियान सिंह, उपमा चौहान, वीरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, नरदेव सिंह, कोमन, जय सिंह, आशु चौधरी आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें