जिला कारागार के टावर पर गिरी बिजली
बिजनौर। जिला कारागार पर लगे जियो के टावर पर बुधवार सुबह बिजली गिर गई। बिजली गिरने से नेट व्यवस्था ठप हो गई। इससे बंदियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी प्रभावित हो गई है।
बंदियों की भी ऑन लाइन पेशी होती है। इससे उन्हें जजी लाने ले जाने का रिस्क कम होता है। इसके लिए जिला कारागार की छत पर जियो का टावर लगाया गया है। मंगलवार रात बारिश के दौरान तेज बिजली कड़कती रही। जेल के टावर पर भी बिजली गिर गई। यूपीएस व अन्य कुछ उपकरण बिजली गिरने से फुंक गए। इससे जेल की इंटरनेट व्यवस्था बिल्कुल ठप हो गई है। गनीमत रही कि बिजली गिरने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जेल प्रशासन टावर की मरम्मत कराने में जुट गया है।