फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम की एकमुश्त समाधान योजना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम की एकमुश्त समाधान योजना शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। बिजली बिल जमा करने में देर कर चुके उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शासन ने एकमुश्त समाधान योजना लागू कर दी है। इससे जिले के उपभोक्ताओं को भी फायदा होगा।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया कि योजना 30 नवंबर तक लागू रहेगी। उपभोक्ताओं को अपना शत प्रतिशत बकाया बिल जमा करना होगा। बिल जमा करने पर छोटे उपभोक्ताओं व किसानों को सरचार्ज में शत प्रतिशत छूट दी जाएगी। साथ ही दो किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शन पर छोटे उपभोक्ताओं को बकाया राशि अधिकतम छह किस्तों में जमा करने का विकल्प है। दो किलोवाट से अधिक घरेलू व दो से पांच किलोवाट तक के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को सरचार्ज राशि में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। उपभोक्ताओं को अधीक्षण अभियंता व एसडीओ कार्यालय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जन सुविधा केंद्र पर ऑनलाइन बिल जमा करने की सुविधा है। अधीक्षण अभियंता ने ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं से योजना का लाभ लेने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें