आजाद समाज पार्टी सुप्रीमो चंद्रशेखर आजाद नगीना सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ेंगे। बृहस्पतिवार को चंद्रशेखर आजाद नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। नामांकन पत्र दाखिल का समय दोपहर तीन बजे तक है, लेकिन चंद्रशेखर 3.02 मिनट पर पहुंचे। इस कारण उनका नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। अब वह शुक्रवार को दाखिल करेंगे।
आजाद समाज पार्टी के सुप्रीमो चंद्रशेखर आजाद ने बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले पत्रकार वार्ता की। उन्होंने उन्होंने कहा कि पार्टी के सीनियर नेताओं ने नगीना सीट से नामांकन कराने को कहा, वह नामांकन कराने आए हैं। कहा कि वह लंबे समय से नगीना की जनता के बीच है। उन्हें विश्वास है कि वह यहां से सांसद बनकर संसद पहुंचेंगे और यहां कि जनता की आवाज को उठाएंगे और उनके विकास के लिए काम करेंगे।