फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सांड़ के हमले से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी हल्दौर । गांव लाड़नपुर निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग रामचंद्र सैनी पर सोमवार की रात सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया। निजी अस्पताल के चिकित्सक ने उन्हेें मृत घोषित कर दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

गांव लाड़नपुर निवासी बुजुर्ग रामचंद्र सैनी सोमवार की रात घर में सोए हुए थे। करीब दो बजे वे अपने घर से बाहर लघुशंका जाने के लिए अकेले निकले। इसी दौरान सांड़ ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और बमुश्किल सांड़ को भगाकर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि गांव में निराश्रित पशुओं का जमावड़ा रहता है। कुछ दिन पूर्व भोपाल सिंह, रामबाबू, राजेंद्र सिंह आदि कई लोगों को सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से निराश्रित पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें