संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। उत्तराखंड विधानसभा की स्पीकर ऋतु खंडूरी ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर देहरादून से नजीबाबाद पहुंची वंदेभारत एक्सप्रेस को लखनऊ के लिए रवाना किया। ट्रेन के नजीबाबाद पहुंचते ही वंदेमातरम और भारत माता की जय का उद्घोष गूंज उठा।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पौड़ी सांसद अनिल बलूनी और क्षेत्रीय नागरिकों की मांग पर नजीबाबाद में वंदेभारत ट्रेन को स्टॉपेज दिलाया था। मंगलवार को ट्रेन नजीबाबाद स्टेशन पहुंची तो वंदेमातरम और भारत माता की जय उद्घोष के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
करीब दो मिनट बाद ट्रेन को उत्तराखंड विधानसभा की स्पीकर ऋतु खंडूरी ने हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि वंदेभारत ट्रेन को नजीबाबाद में ठहराव मिलने से उत्तराखंड और बिजनौर के यात्रियों को लाभ मिलेगा। साथ ही लखनऊ और देहरादून के बीच सफर भी कम होगा। रेलवे की ओर से मुख्य हित निरीक्षक संजय माथुर ने संचालन किया।
इस दौरान पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, पूर्व एमएलसी सुधीर पराशर, राजन टंडन गोल्डी, नकुल अग्रवाल, मुकुल रंजन दीक्षित, चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम, डॉ.राजीव अरोड़ा, डॉ.एसके जौहर, मनीषा सैनी, आसिफ अली मुत्तकी, नसीम आलम एड. सहित सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इनके अलावा रेलवे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एडीआरएम एसपी तिवारी, वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक आदित्य गुप्ता, मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेहान रजा रिजवी, अभिषेक दीक्षित, एसएस आरडी मीणा, सीएमआई आरके मीणा, सीआईटी संतोष अरोड़ा, पंकज शर्मा, इरफान अंसारी माैजूद रहे।