किरतपुर। ई-रिक्शा की टक्कर से मोहल्ला आंबेडकर निवासी सोम सिंह (82) की मौत हो गई जबकि ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। पुलिस ने रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया।
मोहल्ला बागबान निवासी शाहबाज ई-रिक्शा चालक है। वह रविवार की सुबह करीब 11 बजे ई-रिक्शा लेकर स्टेशन चौराहे से बाजार में आ रहा था। तब स्टेशन चौराहे पर मोहल्ला आंबेडकर निवासी सोम सिंह ई-रिक्शा से टकराकर घायल हो गया। हादसे मेें चालक शाहबाज भी चोटिल हो गया। सूचना पर पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी ले गई। चिकित्सक ने सोम सिंह को मृत घोषित कर दिया। सीओ नितीश कुमार ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया है।