फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में ठहरे आठ इंडोनेशिया की सूचना पर हरकत में आया प्रशासन, सभी की कराई जांच

Mon, 30 Mar 2020 11:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

इंडोनेशिया के आठ लोगों के मस्जिद में ठहरे होने की सूचना पर प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासन ने डॉक्टरों की टीम भेजकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमात के लिए इंडोनेशिया के आठ लोगों के नगीना में ठहरे होने की जानकारी मिलने पर प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासन ने डॉक्टरों की टीम भेजकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। डॉक्टर ने जांच में सभी को फिलहाल स्वस्थ पाया है।

विज्ञापन


तहसीलदार हामिद हुसैन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि इंडोनेशिया से जमात के लिए नगीना में कुछ लोग 21 मार्च से एक मस्जिद में ठहरे हैं। देश वापस जाने के लिए दिल्ली तक की अनुमति चाहते हैं। उन्होंने एसडीएम वीरेंद्र गुप्त मौर्य को अवगत कराया।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए छह लोगों को दबोचा, 16 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने उक्त सभी लोगों को मस्जिद के भीतर ही रहने और स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने आठों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन


डॉक्टर नवीन कुमार ने बताया कि सभी स्वस्थ पाए गए। स्वास्थ्य लक्षणों की रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी गई है। उधर, तहसीलदार हामिद हुसैन ने बताया कि लॉकडाउन के बाद 1189 लोग नगीना तहसील क्षेत्र में देश के विभिन्न हिस्सों से अपने घरों को पहुंचे हैं। अधिकतर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है, जांच में ठीक पाए गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें