फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से आठ लोगों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती

Fri, 12 Mar 2021 07:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

  • कुट्टू की पकौड़ी खाने से दो परिवार बीमार
  • महाशिवरात्रि पर आटा खरीदकर बनाई थी पकौड़ी, सभी को कराया गया निजी अस्पताल में भर्ती 
  • एक परिवार के पांच सदस्य और दूसरे परिवार के तीन लोग हुए फूड प्वाइजनिंग के शिकार
विज्ञापन
कुट्टू का आटा दिखाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के धामपुर में महाशिवरात्रि पर कुट्टू के आटे की पकौड़ी, पराठे खाने से दो परिवारों के करीब आठ लोग बीमार पड़ गए। फूड प्वाइजनिंग के चलते हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक परिवार के तीन लोगों की हालत में सुधार है, जबकि दूसरे परिवार के पांच सदस्यों की हालत अभी भी बिगड़ी हुई है। हालांकि चिकित्सक का कहना है कि हालत में सुधार हो रहा है। 

विज्ञापन


कृष्णा नगर निवासी नरदेव सिंह सैनी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर व्रत के दौरान उनके चाचा शीशराम सिंह सैनी, चाची दुलारी, चचेरी बहन सोनम, सना और चार वर्षीय चचेरे भाई ने घर पर कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से बीमार पड़ गए। देखते ही देखते उल्टी व दस्त शुरू हो गए। गुरुवार रात 12 बजे धामपुर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अभी भी बिगड़ी हुई है। शीशराम सैनी का कहना है कि अभी भी उन्हें चक्कर आ रहे हैं। सांस लेने में दिक्कत आ रही है। परिवार वाले ने बताया कि शीला टॉकीज के पास स्थित दुकान से कुट्टू का आटा कर खरीदा था। पॉलिथीन की थैली में कुट्टू का आटा था। नरदेव सैनी ने बताया कि उनकी हालत ठीक नहीं है। उधर, डॉक्टर अख्तर का कहना है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। 

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: मासूम परी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, खौफनाक तरीके से किया था बच्ची का मर्डर
विज्ञापन


उधर, पहाड़ी दरवाजा निवासी राहुल शर्मा के परिवार की भी ऐसी ही हालत है। राहुल शर्मा ने बताया कि उन्होंने भी व्रत के दौरान पुलिस कोतवाली के निकट एक परचून की दुकान से कुट्टू के आटे की थैली खरीदी थी। थैली पर कोई मार्का नहीं था। कुट्टू का आटा ले जाने के बाद उन्होंने पकौड़ी बनवाई। सभी ने एक साथ पकौड़ी खाई। खाने से वह, उनकी पत्नी प्रिंसी और दो वर्षीय नित्यांक्ष बीमार हो गए। उनको उल्टी, दस्त आने लगे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत में कुछ सुधार आ रहा है, लेकिन अभी भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं। 
विज्ञापन


सुधार होने के बाद पुलिस को बताएंगे
परिवार के नरदेव सैनी ने बताया कि उन्होंने अभी पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। उनका काम पहले बीमार परिजनों का उपचार कराना है। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद पुलिस को अवगत कराया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें