फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइडियल सिंगर में आठ प्रतिभागी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
आइडियल सिंगर में आठ प्रतिभागी चयनित
विज्ञापन

बिजनौर। रे फिल्म्स के सिंगिंग रियलिटी शो आइडियल सिंगर सीजन-5 के दूसरे ऑडीशन में आठ प्रतिभागियों का प्री फाइनल राउंड के लिए चयन किया गया। 25 मार्च को मंडल स्तरीय फाइनल ऑडिशन होगा।
निर्माता निर्देशक आलोक गोविल के अनुसार गायक रविशंकर मोनू की स्मृति में 25 मार्च को होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो आइडियल सिंगर सीजन-5 का आयोजन इस बार मंडल स्तर पर किया जा रहा है। इसके ग्रैंड फिनाले में प्रसिद्ध गायिका सपना अवस्थी के साथ अन्य वॉलीवुड की हस्तियां भाग लेंगी।
विज्ञापन

इसके लिए दूसरा ऑडिशन फैरी लैंड वाटर पार्क बिजनौर में लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बार एसोसिएशन के महासचिव रामेंद्र सिंह एडवोकेट ने फीता काटकर किया। ऑडीशन में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। क्वार्टर फाइनल में बेबी राठी बागपत, अर्जुन सिंह नूरपुर, प्रियांशी, रीतू सिंह, मनीष कुमार बिजनौर, हरिओम राजपूत, साहिल राजवंश नजीबाबाद एवं अजीत सिंह सहारनपुर समेत आठ प्रतिभागियों का प्री-फाइनल राउंड के लिए चयन कर टिकट प्रदान किया गया। इनके अलावा, गीतकार एवं गायक केके रंजन, आलोक गोविल, मुशीर रियाज एवं साक्षी सैनी ने भी गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में गीतकार केके रंजन, जितेंद्र सैनी, मुशीर रियाज रहे। कार्यक्रम का संचालन रॉकस्टार साक्षी सैनी ने किया। संगीत पर प्रवेश कुमार एवं अनिल कुमार ने साथ दिया। कार्यक्रम का आयोजन रे फिल्म्स प्रोडक्शन और श्रीराज बालाजी फिल्म प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस अवसर पर राज बालाजी फिल्म प्रोडक्शन द्वारा निर्मित गीत काली जूती का प्रमोशन भी किया गया। इस अवसर पर मनोज शर्मा, समी ठेकेदार, रेनू भटनागर, सार्थक पंडित, मोहम्मद स्वालेह, शमशाद अहमद, जहांगीर भारती, निर्माता राकेश राज सैनी, अभिनेत्री कृपा, अमित सक्सेना, अंकित कुमार एडवोकेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें