फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे की आशंका से शिक्षा विभाग अंजान

Wed, 28 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में शिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा किसी क्षण स्कूली बच्चों और क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ सकता है। दरअसल प्राथमिक विद्यालय मथुरापुरमोर के जर्जर भवन को गिराया नहीं गया है, जबकि उससे सटे नए भवन में बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में नए भवन में स्थापित होने वाले पोलिंग बूथों पर हजारों लोगों को पहुंचकर मतदान करना है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय मथुरापुरमोर के जर्जर भवन में शिक्षण कार्य बंद कर भवन को खंडहर घोषित कर दिया गया था। शिक्षण कार्य सुचारु रखने के लिए खंडहर बन चुके भवन के बराबर में ही नए भवन का निर्माण तो करा दिया गया, मगर पुराने भवन को गिराया नहीं गया। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे कई बार खेलते-कूदते पुराने भवन में पहुंच जाते हैं। मलबा, ईंट आदि गिरने से हालांकि बच्चे घायल होने से कई बार बच चुके हैं, लेकिन हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है। ग्राम शिक्षा समिति द्वारा भवन को गिराने के संबंध में कई बार प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेजा गया, मगर प्रस्ताव पर काम नहीं हो सका। यूपी में विधानसभा चुनाव काफी नजदीक हैं। प्राथमिक विद्यालय मथुरापुरमोर भवन में तीन पोलिंग बूथ 156, 157, 158 स्थापित किए जाएंगे, जहां पर मथुरापुरमोर, चंदनपरा, नयागांव, बड़िया, किला आदि क्षेत्रों के चार हजार से अधिक मतदाता मतदान करने पहुंचेंगे। मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ के बीच खंडहरनुमा बिल्डिंग के अचानक ध्वस्त होने पर दुखद हादसे की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें