फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घर में सो रही महिलाओं के कुंडल खींचे, एक महिला का फटा कान

विज्ञापन
नांगलसोती के महमसापुर में चोरों द्वारा खंगाली गई अलमारी।
विज्ञापन
- गांव महमसापुर में चाेरों ने की वारदात, एक बंद मकान खंगाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नांगलसोती/नजीबाबाद। गांव महमसापुर में शनिवार की रात चोरों ने दो अलग-अलग घर में सो रहीं महिलाओं के कुंडल खींच लिए। कुंडल खींचने के दौरान एक महिला का कान भी फट गया।
गांव महमसापुर में शनिवार की रात्रि चोर रात में करीब एक बजे सुरेंद्र सिंह के घर में दीवार फांदकर घुसे और बरामदे में मच्छरदानी लगाकर सो रही उसकी पत्नी कोमल देवी के एक कान का कुंडल खींचकर फरार हो गए। कुछ देर बाद चोर मोहित के घर में घुसे और बरामदे में सो रही उसकी पत्नी स्वाति देवी के कानों के कुंडल खींचने का प्रयास किया। चोरों ने एक कुंडल खींच लिया, जिससे स्वाति का कान फट गया, जबकि दूसरा कुंडल नहीं निकल पाया। महिला के शोर मचाने पर परिजन जागे और चोर के पीछे भागे, लेकिन चोर फरार हो गए।
विज्ञापन

महिला के परिजनों का कहना है कि उन्होंने एक चोर को भागते हुए देखा है। दोनों घटनाओं में मच्छरदानी को ब्लेड जैसी किसी शार्प चीज से काटा गया।

सूचना पर एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ नितेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी पुलिस टीम के साथ गांव पहुुंचकर लोगों से जानकारी की। चोरों को अभी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

- बंद मकान खंगाला, बाइक चोरी की
नांगलसोती। चोरों ने गांव महमसापुर में जगदीश के बंद पड़े घर को भी निशाना बनाया। जगदीश दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता है। बच्चों की छुट्टियां होने पर उसकी पत्नी दिल्ली गई थी। रविवार सुबह जगदीश की मां ने उसके घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा, तो चोरी की घटना पता चला। चोरों ने मकान के अंदर घुसकर दोनों कमरों के ताले तोड़े और अलमारियां खंगाली। चोरों ने कमरे में खड़ी बाइक भी चोरी कर ली। मौके पर टूटे हुए ताले और एक पेंचकस मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें