फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मृतक प्रीतम सिंह फाइल फोटो स्रोत परिजन
विज्ञापन
शेरकोट। बढ़ापुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम महमदाबाद निवासी निवासी ई रिक्शा चालक प्रीतम 52 वर्ष की मौत हो गई। मृतक के पुत्र लोकेंद्र ने बताया कि सोमवार को उनके पिता ई रिक्शा से सामान लेकर नगीना गए थे। जहां से लौटते समय नगीना मार्ग स्थित ग्राम लुहारवाली के सामने एक कार ने उनकी ई रिक्शा को टक्कर मार दी। उन्हें फोन पर पिता की मौत की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि
विज्ञापन

हादसे में ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ई रिक्शा चालक को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं और वह ई रिक्शा चलाकर अपनी आजीविका चलाता था। उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगीना राजेश सोलंकी का कहना है कि मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें