फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल और गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी

Thu, 14 Jun 2018 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में बुधवार को दिन में धुंध के कारण कुछ इस तरह का दिखाई दिया नजारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर जिले भर में वायुमंडल में धूल छाई रही। इससे जहां एक ओर मौसम में उमस बढ़ गई तो वहीं दूसरी ओर हवा न चलने से लोग परेशान रहे। हालांकि मौसम वैज्ञानिक राजस्थान से तेज हवाओं के साथ धूल आने की अनुमान लगा रहे हैं। साथ ही तेज बारिश से ही धूल हटने की संभावना भी जता रहे हैं।  
विज्ञापन

बुधवार को जिले भर में वातावरण में धूल छाई रही। कृषि अनुसंधान मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आर.के. शर्मा के अनुसार बिजनौर जनपद मध्य पश्चिमी मैदानी क्षेत्र में आता है। इसके अलावा इस क्षेत्र में मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर में अगले 24 घटों तक धूल छाए रहने की संभावना है। वर्तमान में मौसम में रेतीली धुंध है। इसके कारण मौसम खराब है। ये तभी हट सकती है, जबकि तेज बारिश हो। जिला  क्षय रोग अधिकारी डा. बीएस रावत का कहना है कि धूल से अस्थमा एवं क्षय रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। मुंह पर मास्क लगाकर   ही आवश्यकता पड़ने पर घर से बाहर निकलें।  उधर, नजीबाबाद क्षेत्र में दिन भर हल्की धूप के साथ धूल भरा वातावरण बना रहा। आकाश में धूल छाए रहने से लोग मौसम के मिजाज को लेकर असमंजस में रहे। धूल भरे वातावरण के साथ उमस होने से लोगों को सांस लेने में परेशानी महसूस हुई। शाम हल्की हवा   चलने से लोगों को आंधी और उसके बाद बारिश आने का अनुमान था, मगर न तो आंधी आई और न ही बारिश हुई। काफी समय तक आकाश में दूर-दूर तक धूल छाए रहने और घुटन भरा वातावरण होने से लोग दिन भर बेचैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें