धामपुर में प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव की आठ फरवरी को होने वाली जनसभा में किसी भी प्रकार की व्यवस्था में खामी न रहने पाए। इस पर नजर रख कर उसे दूूर कराने को सीओ और कोतवाल ने मंगलवार के केएम इंटर कालेज के मैदान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दावा किया कि प्रशासनिक स्तर से व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। जनसभा के दौरान प्रशासन की ओर से हाईवे 74 को बंद कर दिया जाएगा। इस मार्ग से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों को डायवर्ट कर निकालने की व्यवस्था रहेगी।
कोतवाल मुनीश चंद शर्मा ने बताया कि अधिकारिक स्तर से उनके पास जो सीएम की जनसभा को कार्यक्रम आया है। उसके हिसाब से सीएम यहां पर 1.15 मिनट पर पहुंच कर जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में आने वाली जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इससे निपटने के लिए हाईवे 74 पर नगीना से धामपुर और धामपुर से नगीना की ओर से आने जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा। नगीना को जाने वाले वाहनों को नहटौर बाईपास से और धामपुर आने वालों को नगीना से ही डायवर्ट कर दिया जाएगा