पाइप को जेसीबी मशीन से गड्ढा कर ठीक करते पालिकाकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
धामपुर में कालागढ़ मार्ग पर नगर पालिका की पानी सप्लाई की लाइन लीकेज होने से आवागमन प्रभावित हो गया। जेसीबी से दिनभर लीकेज को बंद करने के लिए मिट्टी निकालने का काम चलता रहा। इससे दिनभर मार्ग पर वाहनों का आवागमन में बंद रहा। पंजाबी कालोनी के सामने पालिका की पाइप लाइन लीकेज हो गई थी। इससे कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई तक नहीं हो पा रही थी। मंगलवार को पालिका ने लाइन की मरम्मत कराई। इस दौरान जेसीबी से गड्ढे की खुदाई होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। मार्ग पर कीचड़ पसर गया। कई बाइक सवार मार्ग पर फिसल कर चोटिल हो गए। मार्ग की समस्या को देखते हुए पालिका की टीम ने दिनभर काम किया।