फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम महिलाओं ने हस्ताक्षर किए, तीन तलाक में तब्दीली का विरोध जताया

Sat, 05 Nov 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नींदडू में आयोजित शिविर में हस्ताक्षर करतीं मुस्लिम महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के नींदडू़ में मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक प्रकरण में किसी भी प्रकार की तब्दीली का विरोध करते हुए मुस्लिम पर्सनल ला में विश्वास व्यक्त किया और मस्जिद के सामने आयोजित शिविरों में प्रपत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमी, जमीअत उलेमा की ओर से आयोजित संयुक्त कार्यक्रम में हर मसजिद के सामने जुमे की नमाज के बाद शिविर लगाए गए। इनमें मुस्लिम महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया, मुस्लिम पर्सनल ला के हक में प्रपत्र पर हस्ताक्षर किए।

महिलाओं का  कहना था कि मुसलमानों के नजदीक कुरआन एवं अहादीस ही पर्सनल ला है और कयामत तक यही व्यवस्था लागू रहेगी। इसमें किसी भी प्रकार की तब्दीली उन्हें किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन


सरकार को मुस्लिम महिलाओं की चिंता करने की बजाय तमाम भारतीय महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा का बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करना चाहिए। मुफ्ती मोहम्मद अशरफ, मोलवी अबरार अहमद, मोलवी शमशीर का कहना है कि महिलाओं का हस्ताक्षर अभियान अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें