बिजनौर के ग्राम गजरौला शिव में लगे कूड़े के ढेर।
- फोटो : BIJNOR
सफाई नहीं होने से सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर
बिजनौर, गजरौला शिव। ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल की ग्राम गजरौला शिव व गजरौला अचपल में सफाई न होने से सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं। ग्राम प्रधान ने गांव में ऐलान कर कहा है कि दो दिन के भीतर सड़क किनारे लगे कूड़ियों के ढेर ग्रामीण स्वयं हटा लें, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गजरौला शिव में बने बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज वाली रोड पर सड़क किनारे कूड़े के लगे हैं, जो फैलकर सड़क पर आ गए है। साफ-सफाई नहीं होने से गंभीर बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। कूड़े के ढेर के पास ही विद्युत ट्रांसफार्मर रखा है। वहां से विद्युत लाइन भी गुजर रही है। कूड़े के ढेर में आए दिन आग सुलगती रहती है, जिससे पास में रखे ट्रांसफार्मर में आग लगने का खतरा बना रहता है। ग्रामीण सईदउद्दीन, समसीद, रिहान, शमीम, मुकेश आदि ग्रामीणो कई बार कूड़ा उठाने की शिकायत सफाई कर्मियों, प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी से कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने जिला पंचायत राज अधिकारी से समस्या की समाधान की मांग की है। गजरौला शिव की प्रधान निर्मला देवी के अनुसार गांव में सड़क किनारे लगे कूड़ियों के ढ़ेरों को हटवाने के लिए गांव में ऐलान कराकर ग्रामीणों को दो दिन का समय दिया गया है।
वहीं गजरौला अचपल में भी साफ सफाई न होने के कारण सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं। गांव में बने राजकीय बीज भंडार, पशु चिकित्सा केंद्र व पंचायत घर के सामने कूड़े के ढेर लगे हैं। ग्रामीणों ने गांव में साफ सफाई की मांग की है।