फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजे गुरुद्वारे, शहर में निकाली शोभायात्रा

Thu, 26 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गुरुद्वारा सिंह सभा नई बस्ती में श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान प्यार का संदेश फैलाने और गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


गुरुद्वारे में बुधवार सुबह अखंड पाठ साहिब का समापन किया गया। हजूरी रागी जत्था भाई अवतार सिंह ने शबद कीर्तन किया।

उन्होंने साध संगत को गुरु के बताए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाने का आह्वान किया। सदर विधायक रुचि वीरा ने गुरू नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला। अटूट लंगर बरताया गया।

गुुरुद्वारा समिति अध्यक्ष सुरजीत सिंह खालसा, सचिव सुरेंद्र प्रेमी, अरविंद्रपाल सिंह, सचिन खुराना, गोल्डी खुराना, बीबी प्रकाश कौर, सतनाम खुराना, नीलम खुराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गजरौलाशिव में गजरौला अचपल स्थित गुरुद्वारे में सुखमनि साहब का पाठ किया गया। शबद कीर्तन के बाद लंगर बरताया गया।

आयोजन में प्रधान मंगू सिंह, खजांची भूरे सिंह, अमर सिंह का योगदान रहा। ज्वाला सिंह, प्रकाश सिंह, नीटू, अजय सिंह, ऋषिपाल सिंह, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।

नूरपुर में सिख धर्म के संस्थापक, श्री गुरुनानक देव के प्रकाश दिवस पर गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा व गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार से बैंडबाजे और झांकियों के साथ पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा निकाली । इस का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

सुबह छह बजे गुरुद्वारा साहिब से पंज प्यारों की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में युवा सिखों ने आतिशबाजी कर आसमान रोशन कर दिया।

बीबी सतनाम कौर, भजन कौर, जसवीर कौर, प्रीतम कौर, आरती कौर, कमलजीत कौर एवं दलजीत सिंह आदि महिलाओं का जत्था सतगुरु नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चाणन हौआ कीर्तन से संगत को निहाल करता चल रहा था।

सरदार रविंद्र सिंह व हरदीप सिंह टंडन के संचालन में निकाली शोभायात्रा में कमेटी के प्रधान सरदार सिंह भाटिया, सेकेट्री राजेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी गुणवंत सिंह राठौर, बिरेंद्र सिंह बक्शी, प्रीतम सिंह आजाद, रविंद्र सिंह मान, डॉ. प्रेम सिंह राठौर, सरदार भोपाल सिंह राणा, अमरीक सिंह छाबड़ा, उमराव सिंह, छोटू सिंह, स्वर्ण सिंह आदि रहे।

हकूमतपुर मार्ग स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार कमेटी के तत्वाधान में श्री गुरु नानकदेव की भव्य झांकी के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में गुरुवेंद्र सिंह गोल्डी, इकबाल सिंह चाबला, जोगेंद्र सिंह, सुरेंद्र कौर, मंगत सिंह आदि रहे।

हल्दौर में श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व नगर में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। नगर में प्रभात फेरी निकाली और गुरुद्वारा श्री गुरुनानक बाग पर अटूट लंगर बरताया। प्रभातफेरी में श्रद्धालु भजन कीर्तन करते  चले। अमरजीत सिंह प्रधान, त्रिलोचन सिंह, हरविंदर कौर, संतोष कौर, गुरमीत सिंह, साजन सिंह, अजीत सिंह आदि का सहयोग रहा।

सरदार अमरजीत सिंह प्रधान के मुताबिक 29 नवंबर को गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार होगा। प्रसिद्ध रागी भाई जसकरन सिंह पटियाला वाले, बख्शीस सिंह आदि  संगत को निहाल करेंगे।

अफजलगढ़ में गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गुरुद्वारा हाल में भजन कीर्तन हुआ। सिख संगत ने गुरुद्वारे पहुंच गुरू नानक देव के इतिहास को सुना। कथा वाचक नरेंद्र सिंह विलासपुर ने गुरू नानक देव के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


रनधीर सिंह, कुलविंद्र सिंह, जसवंत सिंह, सुखवीर, सतनाम सिंह, सुरेंद्र सिंह, सूरज सिंह, पूरन सिंह, अमरजीत, हरजीत रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें