फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले के ओवरफ्लो होने से हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले के ओवरफ्लो होने से हुआ जलभराव
विज्ञापन

धामपुर। पालिका द्वारा सफाई न कराए जाने के चलते नाला बंद हो गया है और गंदा पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के क्षेत्र में फैल गया है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर के दिनेश कुमार, गौरव कुमार, महेश कुमार का कहना है कि पालिका के अधिकारियों को नाले की सफई को लेकर कई बार अवगत कराया गया है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। शिवाजी पार्क स्थित मनभावन बैंक्वेट हॉल के बाहर नाले में पानी जमा होने के कारण गंदा पानी फैलने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। बैंक्वेट हॉल में भी पानी भर गया है। पालिका की भूमि पर भी कब्जा कर लिया गया है। शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि बसंत टॉकीज के पीछे निर्माण कार्य चल रहा है। जिस कारण नाले का पानी रोका गया है। कुछ दिन निर्माण कार्य चलेगा। उसके बाद पानी की निकासी सही हो जाएगी। पालिका की जमीन पर हुए अवैध कब्जों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें