फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. रामेंद्र सिंह ने सीएम के सामने रखीं जिले की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. रामेंद्र सिंह ने सीएम के सामने रखीं जिले की समस्याएं
विज्ञापन

बिजनौर। रिनटेक केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर डॉ. रविंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी के सामने जिले की कई समस्याओं को उठाया है। मुख्यमंत्री से बिजनौर दौरे के दौरान इन समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित करने की मांग की है। ग्राम वल्दिया निवासी डॉक्टर रामेंद्र सिंह ने बताया कि इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के ओएसडी से भी बात की है। पत्र में मुख्यमंत्री से गंगा तट पर गंगा बैराज से विदुरकुटी तक आवास, औद्योगिक क्षेत्र और पर्यटन स्थल के लिए एक नया बिजनौर विकसित करने की व्यवस्था करने की मांग की।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि आसपास के जिले मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, उधमसिंहनगर, हरिद्वार से तुलना करें तो बिजनौर काफी पिछड़ा हुआ जिला है। उन्होंने जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे नेताओं पर भी सवाल उठाए। कहा कि मजबूत प्रतिनिधि न होने के कारण जिले में अपेक्षित विकास नहीं हो पाया। इन सभी के कारण बिजनौर के लोगों को नौकरी के लिए गुजरात, दिल्ली, नोएडा, चंडीगढ़, देहरादून, हरिद्वार आदि स्थानों पर जाना पड़ता है। कोरोना काल में एक मजबूत सबक यह मिला कि सभी को अपने गृह जनपद में नौकरी की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह तभी संभव है, जब स्थानीय स्तर पर रोजगार का अवसर दिया जाए। बुनियादी ढांचे का विकास किया जाए। यह जिले का दुर्भाग्य है कि ऐसे बहुत कम उद्योग हैं जो साल में 12 महीने चलते हों और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध करा सकें। पत्र में कहा कि जिले में स्थानीय सरकारी बस सेवाएं सोमालिया, नाइजीरिया की बसों की तरह दिखती हैं। कोई उमंग और उत्सव नहीं है, हम स्मार्ट सिटी के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन यह बिजनौर जिला एक औसत शहर भी नहीं है। पत्र में मुख्यमंत्री से गंगा तट पर गंगा बैराज से विदुरकुटी तक आवास, औद्योगिक क्षेत्र और पर्यटन स्थल के लिए एक नया बिजनौर विकसित करने की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें