फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर छाया रहा घना कोहरा

Mon, 12 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में घने कोहरे के बीच होकर गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में रविवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वाहन चालकों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। अधिकतर लोग घरों में कैद रहे। छुट्टी होने के कारण बच्चे घरों में धमाचौकड़ी मचाते रहे। बसों और ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों का बुरा हाल है। काफी यात्रियों को पूरी रात ठिठुरते हुए प्लेटफार्मों पर काटने के लिए विवश होना पड़ता है। 
विज्ञापन

इस माह के शुरूआती हफ्ते में ठंड ने पूरे इलाके को गिरफ्त में ले लिया है। सर्दी बढ़ने के कारण लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। कोहरे के कारण रोगियों की मुसीबतें और बढ़ गई है। रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण सुबह को बाजार में उपभोक्ताओं की भीड़ कम रही। दोपहर को करीब 12 बजे धूप निकलने से जनता को थोड़ी राहत मिली। हर रोज सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था जो रविवार को घटकर दस रह गया। कोहरा बरसने से घरों के आंगन व सड़कें भीगी रहीं। पेड़ों के नीचे तो बारिश सी होती रही। कोहरे के कारण वाहन सड़कों पर बहुत कम गति से चल रहे हैं। चौराहों पर खड़े रहने वाले पुलिस, यातायात व होमगार्ड भी वाहन चालकों को कोहरे में कम गति से वाहन चलाने को कह रहे हैं। कोहरा छाने से सुबह के समय बाजार में भी कम ही उपभोक्ता आ रहे हैं। रविवार को शाम होने के साथ ही ठंड का असर फिर से बढ़ने लगा। लोग आग तापकर ठंड से बचने का प्रयास किया ।
उधर, नजीबाबाद। रेलवे महकमे ने जनता एक्सप्रेस का संचालन 17 दिसंबर से एक माह के लिए बंद कर दिया है।  लंबी दूरी की ट्रेनें कई-कई घंटे विलंब से चलने के कारण शीत में यात्री परेशान हैं। रविवार को लिंक एक्सप्रेस 20 घंटा विलंब से नजीबाबाद पहुंची। इसके अतिरिक्त जननायक एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, स्यालदाह एक्सप्रेस, आदि  चार से आठ घंटा विलंब से नजीबाबाद स्टेशन से गुजरीं।  उधर, रेलवे ने बढ़ते कोहरे के प्रकोप के कारण कई ट्रेनों का संचालन रोकने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें