फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक में युवक को पीटा

Sun, 11 Dec 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में  जेल से बाहर आते ही शराब माफिया में जंग शुरू हो गई है। शनिवार को गांव रसूलपुर में जेल से जमानत पर छूटे आरोपियों ने शराब पकड़ने के शक में एक युवक को जमकर पीटा। 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शराब के अवैध कारोबार के मामले में हीमपुर थाने के गांव चौकपुरी निवासी शुभम और हल्दौर थाने के गांव रसूलपुर निवासी परवेंद्र जेल में थे। दोनों की शुक्रवार को जमानत हो गई । कोर्ट से जेल में जमानत का परवाना देर से पहुंचने पर दोनों शनिवार सुबह जेल से बाहर आए। शुभम को शक है कि उसकी शराब की गाड़ी परवेंद्र ने पकड़वाई थी। शनिवार को परवेंद्र जमानत पर छूटने के बाद जैसे से अपने गांव रसूलपुर पहुंचा तो शुभम ने अपने परिजनों के साथ कार से परवेंद्र के घर पर धावा बोल दिया। उनकी परवेंद्र को जमकर पीटा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकरी ली। झालू पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह नैन के मुताबिक परवेंद्र पर हमला इसलिए बोला गया कि दूसरे पक्ष को शक था कि परवेंद्र ने उनकी शराब पकड़वाई थी। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें