फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान का मुद्दा छाया

Sun, 28 Aug 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर  में गन्ना विकास समिति के प्रबंध समिति की बैठक में बकाया गन्ना मूल्य एवं समिति कमीशन भुगतान का मामला प्रमुखता से उठा। सदस्यों ने शुगर मिलों पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए रोष जताया। इस पर बोर्ड ने  डिफाल्टर शुगर मिलों के सेंटर काटने का निर्णय लिया है। इनमें चांदपुर शुगर मिल के सभी सेंटर काटे जाएंगे।  
विज्ञापन

सचिव धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक प्रबंध समिति की बैठक चेयरमैन ब्रजपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बताया गया कि गन्ना समिति बिजनौर से धामपुर, बिजनौर, बिलाई, बरकातपर, चांदपुर, स्योहारा, बुंदकी शुगर मिल जुड़े हैं। चांदपुर, बिलाई, बरकातपुर, तथा बिजनौर शुगर मिलों पर किसानों का करीब 14 करोड़ बकाया है। धामपुर, स्योहारा तथा बुंदकी मिलों ने पूरा भुगतान कर दिया है। इस पर बोर्ड ने बिलाई, बरकातपुर के दस दस सेंटर, चांदपुर के सभी सात सेंटर काटने समेत बिजनौर शुगर मिल को कोई सेंटर नहीं देने का प्रस्ताव पारित कर दिया। सचिव के अनुसार काटे गए सेंटर धामपुर, स्योहारा तथा बूंदकी मिलों को आवंटित किए जाएंगे। बैठक में बताया कि शुगर मिलों पर समिति कमीशन का करीब ढाई करोड़ पिछले सत्र का बकाया है। सदस्यों ने कमीशन वसूलने के लिए निर्धारित प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। बैठक में किसानों की समस्यांओं को सुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें