फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कुत्तों ने दो बच्चों समेत पांच को काटा, घायल

विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव सुआवाला में कुत्तों के हमले में घायल बच्ची। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
अफजलगढ़/कादराबाद। ब्लाॅक क्षेत्र में कुत्तों के हमले रुक नहीं रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी कुत्तों ने दो बच्चों सहित पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। उनका सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव सुआवाला में कुत्तों ने घर के बाहर खेल रही रश्मि (6) पुत्री रिंकू को घेर कर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में बालिका बुरी तरह से घायल हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर बालिका को बचाया। गांव के ही निवासी सहजप्रीत (7) को भी कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। वहीं, गांव हिदायतपुर चौहड़वाला निवासी सलीम व शाकिर तथा रसूलपुर निवासी दीदार सिंह को गांव के रास्ते में कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। ग्रामीणों ने बीडीओ से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें