सोमवार को शिवभक्तों का जत्था भूतपुरी पहुंचा। महंत पुरुषोत्तम ने बताया कि वह 30 जुलाई को गंगाजल लेने हरिद्वार गए थे। 12 अगस्त को पीलीभीत पहुंचकर गौरीशंकर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
बताया कि दो अगस्त से ही श्वान उनके साथ 120 किलोमीटर पैदल यात्रा कर चुका है। अभी कावंड़ियों की यात्रा 150 किमी शेष है। श्वान भी उनके साथ ही चल रहा है। कावंड़िए इसे अपना सौभाग्य मान रहे हैं।
जत्थे में गौरीशंकर, हरिओम राठौर, हरकेश राठौर, मनोज प्रजापति, पुरूषोत्तम, रामचंद्र सिंह, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।