बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी में चिकित्सक व फार्मासिस्ट न होने के कारण खाली वैलनेस सेंटर का कक्ष,
गजरौला शिव। ग्राम स्वाहेड़ी में बने वेलनेस सेंटर का क्षेत्रवासियों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। यहां चिकित्सक के नहीं मिलने से मरीज परेशान हैं
सोमवार को स्वाहेड़ी के वेलनेस सेंटर पर गांव निवासी धीरेंद्र सिंह उर्फ छोटे, तुला, राजू, सुमित्रा, मोनी, प्रभात आदि लगभग नौ बजे दवाई लेने पहुंचे। वहां चिकित्सक व फार्मासिस्ट 11.45 बजे तक भी अपने कक्ष में नहीं पहुंचे। मरीजों ने चिकित्सक और फार्मासिस्ट के खाली पड़े कक्ष के फोटो लेकर सोशल मीडिया पर डाल दिए।
बताया जाता है कि केंद्र पर डॉ. नरेंद्र कौर, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वॉय और स्वीपर की तैनाती है। मरीजों का कहना है कि सेंटर खुलने का समय सवेरे नौ बजे है। अक्सर चिकित्सक नदारद रहते हैं। गांव स्वाहेड़ी, शर्मा वाला, इस्लामपुर, बोड़ूवाला आदि गांव के मरीजों ने वेलनेस सेंटर पर चिकित्सक की समय पर मौजूदगी की मांग उठाई है।
सीएमओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि वेलनेस सेंटर पर चिकित्सक की मौजूदगी की व्यवस्था है। यदि वह समय पर नहीं पहुंचते तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।