चांदपुर (बिजनौर)। गांव चौंधेड़ी में गुलदार को पड़कने के लिए वन विभाग ने क्षेत्र में छह पिंजरों का जाल बिछाया है, पांच ट्रैप कैमरे भी लगाए है।
गुलदार को ट्रेस करने हेतु सुबह पगमार्क को ट्रैक करने के लिए वन विभाग की टीम कांबिंग कर रही है। ड्रोन कैमरा भी उड़ाकर गुलदार को सर्च किया। खेतों में काम कर रहे किसानों को मुखौटा वितरण किया। लोगों को पंफलेट वितरित किए। जवाहर नवोदय विद्यालय सैंदवार में चांदपुर के वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह ने बच्चों को गुलदार से बचाव के उपाय बताए। संवाद