फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चिकित्सक ने एंबुलेंस चालक से की गाली-गलौज, सीएचसी से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली में तैनात चिकित्सक अंकित चौधरी ने प्राइवेट एंबुलेंस चालकों से गाली-गलौज की। आरोप है कि चिकित्सक शराब के नशे में थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सक को पीएचसी से हटा दिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को पीएचसी कोतवाली देहात में डॉ. अंकित चौधरी की ड्यूटी थी। आरोप है कि दोपहर करीब दो बजे प्राइवेट एंबुलेंस चालक सचिन किसी कार्य से अस्पताल पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर चिकित्सक और एंबुलेंस चालक के बीच कहासुनी हो गई। एंबुलेंस चालक का आरोप है कि डॉक्टर ने शराब का सेवन किया हुआ था और उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की।
मौके पर मौजूद एंबुलेंस चालक के एक साथी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद चिकित्सक अस्पताल से चले गए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल दिवाकर ने बताया कि मामले से मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिजनौर को अवगत करा दिया गया है। सीएमओ के निर्देश पर डॉ. अंकित चौधरी को फिलहाल पीएचसी कोतवाली से हटा दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें