फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक पर छेड़छाड़ का आरोप, नर्स ने पुलिस से की शिकायत

Sun, 05 Jun 2022 04:35 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

नर्स का आरोप है कि चिकित्सक की हरकतों से तंग आकर उसने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद भी उसने पीछा नहीं छोड़ा और फोन करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक निजी अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करने वाली युवती ने जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात चिकित्सक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस में की गई शिकायत को वापस लेने के लिए दबाव भी बनाया। पीड़िता ने थाने में काफी हंगामा भी किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर नजीबाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में किरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती काम किया करती थी। आरोप है कि जिला अस्पताल की इमरजेंसी में संविदा पर तैनात चिकित्सक का भी हॉस्पिटल में आना जाना था।

यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: हर तरफ था खून ही खून, कांप उठा कलेजा, मेडिकल में भर्ती झुलसे लोगों ने सुनाई आपबीती 
विज्ञापन


चिकित्सक ने एक दिन उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी। इस हरकतों से तंग आकर उसने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद भी उसने  पीछा नहीं छोड़ा और फोन करता रहा। मामले की शिकायत पुलिस से की गई तो शुक्रवार रात चिकित्सक कई युवकों को लेकर उसके घर पहुंच गया और समझौता करने और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया।

शनिवार को पीड़िता फिर से थाने पहुंची और कार्रवाई की गुहार लगाई। इस बीच चिकित्सक भी थाने पहुंच गया। जिस पर पीड़िता ने चिकित्सक  को खूब खरी-खोटी सुनाई है। चिकित्सक पहले से ही विवादों में रहा है, जिसके खिलाफ उसकी पत्नी ने भी केस दर्ज कराया हुआ है।
विज्ञापन


उधर, चिकित्सक  का कहना है कि आरोप गलत लगाए गए हैं। शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि युवती की ओर से तहरीर मिली है, जिस पर जांच की जा रही है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें