फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने डीएमओ को लगाई कड़ी फटकार, वाहन प्रभारी पद से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अभद्रता पर डीएमओ को वाहन प्रभारी पद से हटाया
विज्ञापन

बिजनौर। पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी की गाड़ी के लिए तेल की पर्ची पास नहीं करने पर एसीएमओ और जिला मलेरिया अधिकारी के बीच ठन गई है। दोनों के बीच सीएमओ की मौजूदगी में नोकझोंक हुई। इसी बीच सीएमओ ने जिला मलेरिया अधिकारी को फटकार लगाकर उन्हें नोडल अधिकारी वाहन प्रभारी पद से हटा दिया है। सीएमओ ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एसके निगम को वाहन प्रभारी/नोडल अधिकारी बनाया है।
विज्ञापन

पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी एसके. निगम को निरीक्षण के लिए कहीं जाना था। डॉक्टर निगम के अनुसार उन्होंने सरकारी चालक के हाथ तेल की पर्ची नोडल अधिकारी वाहन प्रभारी/जिला मलेरिया अधिकारी बृजभूषण के पास भिजवाई तो उन्होंने पर्ची पास करने से इनकार कर दिया। इस मामले में सीएमओ ने कार्रवाई कर बृजभूषण को नोडल अधिकारी वाहन प्रभारी के पद से हटा दिया है। राजकीय वाहन चालक महासंघ के जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह के मुताबिक जिला मलेरिया अधिकारी ने चालक प्रमोद कुमार के साथ भी अभद्र व्यवहार कर उनसे गाली-गलौच की थी। वाहन चालकों ने इस मामले को सीएमओ के समक्ष रखा था। डीएमओ बृजभूषण की इसी कार्यशैली से तंग आकर वाहन चालक उन्हें नोडल अधिकारी वाहन प्रभारी और आहरण वितरण अधिकारी पद से हटाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि नियमानुसार आहरण वितरण अधिकारी पद पर केवल एसीएमओ रैंक का ही अधिकारी रह सकता है। लेकिन बृजभूषण नियमों को ताक पर रखकर इस पद पर डटे हैं। सीएमओ विजय कुमार यादव ने डीएमओ ने पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी से अनुशासनहीनता की है। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब नोडल अधिकारी वाहन प्रभारी डाक्टर एसके निगम को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही आहरण-वितरण अधिकारी के पद से उन्हें हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें