बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने ग्राम उमरी में किसान ऋतुराज सिंह के खेतों पर पहुंचकर ड्रैगन फ्रूट, अमरूद, गन्ना फसल का निरीक्षण किया है। उन्होंने किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ-साथ इन फलों की खेती पर भी ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
ऋतुराज ने डीएम को बताया कि ड्रैगन फ्रूट फल पोषक तत्वों से भरपूर है। इसकी खेती करने से आय बढ़ी है। इसलिए उन्होंने खेती का दायरा बढ़ा दिया। बताया कि वह इस फसल के बीच में अमरूद सहित अन्य फलों के पेड़ लगाकर उनके फल उत्पादित कर रहे हैं। डीएम ने ढेला आहिर ग्रामोद्योग संस्था को फार्म मशीनरी बैंक के ट्रैक्टर की चाबी नूतन त्यागी को सौंपी।