बिजनौर । यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन बिजनौर ने प्रांतीय आह्वान पर मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांत्र पत्र डीएम को सौंपा।
मांगों का निस्तारण न होने पर छह जुलाई से जनपद स्तर लिपिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। ज्ञापन में कहा कि प्रांतीय कार्य समिति द्वारा समस्याओं से अवगत कराने पर मुुख्यमंत्री ने समाधान का आश्वासन दिया था लेकिन विभागीय सक्षम अधिकारियों से उनका निस्तारण नहीं कराया गया।
इसके बाद भी कई बार समस्याओं को लेकर मंत्रियों व विभागीय अधिकारियों को भी ज्ञापन दिए गए। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। पुरानेे लंबित मामलों के साथ-साथ नए मामले भी लंबित पड़े हैं। प्रांतीय निर्देश पर नौ मई से चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया गया। मांग पूरी न होने पर छह जुलाई से लिपिक संवर्ग अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेगा। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद खुर्शीद, जिला मंत्री सुजीत कुमार, देवेंद्र चौहान, सतीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।