फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले को मिली 73 एएनएम, 33 ने ग्रहण पदभार

विज्ञापन
विज्ञापन
-एएनएम मिलने से स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में एएनएम के पद काफी सालों से खाली चल रहे थे। एएनएम की नियुक्ति नहीं होने से स्वास्थ्य सेवाओं की रफ्तार भी धीमी थी। मगर, अब जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा। 73 एएनएम को बिजनौर जिला आवंटित हुआ है। इनमें से 33 एएनएम ने अपना पदभार ग्रहण कर काम शुरू कर दिया।

जिले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में एएनएम के 499 पद स्वीकृत हैं। इन पदों के सापेक्ष पहले 407 एएनएम कार्यरत थी। अभी तक एएनएम के 92 पद रिक्त थे। मगर, अब जिले में 73 एएनएम को तैनाती मिली है। इसके चलते 33 एएनएम ने तैनाती स्थल पर ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएनएम बढ़ने से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समय से मिलेगा। पद खाली होने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देरी से पहुंचता था। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण सहित अन्य सेवाएं बेहतर की जा रही है। नितिन गौड़ का कहना है कि अभी सभी एएनएम ने ज्वाइन नहीं किया है। धीरे-धीरे एएनएम अपनी नियुक्ति ले रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें