फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल में होगा जिला आर्य प्रतिनिधि सभा का निर्वाचन

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल में होगा जिला आर्य प्रतिनिधि सभा का निर्वाचन
विज्ञापन

नजीबाबाद। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में सभा का निर्वाचन करने का निर्णय लिया गया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मुख्य यजमान प्रशासक चौधरी हेमेंद्र सिंह और आचार्य हरप्रसाद शास्त्री ने हवन किया। इसके बाद जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बिजनौर की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिला सभा का कोटि धन और चित्र 31 मार्च तक जमा करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता दलजीत सिंह और संचालन राजपाल सिंह व चंद्रपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सभा में प्रशासक चौधरी हेमेंद्र सिंह ने कहा कि आर्य कन्या इंटर कॉलेज में विज्ञान वर्ग के लिए प्रयास अपनी पहली प्राथमिकता है। बैठक में प्रांतीय उपमंत्री विजेंद्र सिंह, प्रांतीय अंतरंग सभा के सदस्य रविंदर पाल सिंह, मास्टर सुरेंद्र राजपूत, मास्टर बसंता सिंह, आचार्य हरप्रसाद शास्त्री, आदित्य प्रकाश आर्य, डॉ. राजीव अरोड़ा, सत्यवीर सिंह, दीपक कुमार, देवानंद, ज्ञान सिंह ,संजीव कुमार, वरुण कुमार, राकेश कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. उर्मिला कुमारी, संजू रानी, ईशा गुप्ता, लीलावती, संतोषबाला, पवन कुमार, सचिन कुमार, दिनेश सिंह, अशोक कुमार, डॉ. ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें