फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर अवैध कट बंद करने पर रार, ग्राम प्रधान गिरफ्तार

विज्ञापन
मेरठ पौड़ी हाइवे पर गांव कबाड़ीवाला के पास अवैध कट को बंद कराती टीम। स्रोत विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
- अवैध कट बंद कराने पहुंची एनएचएआई टीम का विरोध, सरकारी कार्य में बाधा डालने पर प्रधान समेत अन्य के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन

- कबाड़ीवाला गांव के पास बना हुआ था अवैध कट, प्रधान के नेतृत्व में विरोध कर रहे थे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे के अवैध कट को बंद करने पहुंची एनएच की टीम के साथ विरोध कर रही भीड़ ने अभद्रता की। बाद में पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए अवैध कट को बंद कराया। वहीं मामले में ताहरपुर के ग्राम प्रधान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने ग्राम प्रधान का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया।
नेशनल हाईवे के एसडीओ आशीष शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर ताहरपुर इश्हाक और कबाड़ीवाला गांव के बीच एक अवैध कट बना हुआ है। इस कट के दोनों ओर स्थित गांव के लिए लगभग 400 मीटर दूरी पर पहले से अंडरपास बना हुआ है। लेकिन इसके बावजूद लोग अंडरपास का उपयोग करने के बजाय अवैध कट से आवागमन कर रहे हैं। इससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब नौ बजे सड़क सुरक्षा और कांवड़ यात्रा को देखते हुए एनएचएआई एवं प्रशासन की संयुक्त टीम अवैध कट को बंद कराने मौके पर पहुंची थी। आसपास के गांव के लोग वहां एकत्र हो गए और कट बंद करने का विरोध करने लगे। आरोप है कि लोगों ने अधिकारियों को धमकी दी कि यदि कट बंद किया गया तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया जाएगा। समझाने का प्रयास किए जाने के बावजूद उन्होंने सरकारी कार्रवाई का विरोध जारी रखा।
आरोप है कि ताहरपुर पंचायत के ग्राम प्रधान खालिद की अगुवाई में भीड़ विरोध कर रही थी। मामले में ग्राम प्रधान को नामजद करते हुए कई अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि हाईवे पर जाम लगाने, सड़क अवरुद्ध करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। शांतिभंग की धारा में चालान करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया। हालांकि एसडीएम कोर्ट ने ग्राम प्रधान को जमानत पर छोड़ दिया।
झलरा का अवैध कट भी कराया बंद
मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर झलरा गांव के सामने भी अवैध कट बना हुआ था। यहां पर ग्रामीणों ने इसे बंद किया जाने का विरोध किया गया। बाद में शहर कोतवाल अवनीत मान और पुलिस की मौजूदगी में लोगों को समझा बुझाकर शांत किया गया। इसके बाद अवैध कट को बंद कर दिया गया।

वर्जन:::
अवैध कट को बंद करने के लिए टीम पहुंची थी, विरोध कर रहे ग्राम प्रधान और अन्य लोगों ने टीम के साथ अभद्रता की। सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अवैध कट को बंद कर दिया गया है। -आशीष शर्मा, एसडीओ एनएचएआई
विज्ञापन


प्राथमिकी दर्ज करते हुए ग्राम प्रधान को गिरफ्तार किया गया है। चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। विरोध कर रहे लोगों को खदेड़कर कट को बंद करा दिया गया है। -आकांक्षा गौतम, सीओ नजीबाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें